हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 12:37 PM (IST)

चंडीगढ़, 23 सितंबर (भाषा) चंडीगढ़ और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के मोहाली और चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकुला में शुक्रवार को भारी बारिश हुई।

पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुग्राम, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत सहित हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।

पंजाब के रूपनगर और पटियाला में भी भारी बारिश हुई।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News