कांग्रेस ने हिमाचल में पवन काजल को हटाकर चंद्र कुमार को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 12:18 AM (IST)

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से पवन काजल को हटाकर उनकी जगह चंद्र कुमार की नियुक्ति की है।

कांग्रेस की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक पवन काजल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और नये कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तत्काल प्रभाव से चंद्र कुमार की नियुक्ति की मंजूरी दी है।’’
हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में लग गयी है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News