‘हर घर तिरंगा’ की घोषणा के बाद से 20 करोड़ से अधिक तिरंगे बांटे गये: अधिकारी

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 11:26 PM (IST)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की घोषणा के बाद से लोगों को 20 करोड़ से अधिक तिरंगे उपलब्ध कराये गये हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की थी।

संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि अभियान की घोषणा के बाद से देशवासियों को 20 करोड़ से अधिक तिरंगे उपलब्ध कराये गये हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News