रात नौ बजे के मुख्य समाचार

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 09:02 PM (IST)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) शुक्रवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

प्रादे53 बिहार विपक्षी एकता नीतीश प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं, लेकिन विपक्षी एकता के लिए भूमिका निभाने को तैयार हूं:नीतीश
पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, लेकिन वह केंद्र में सत्तारूढ़ राजग के खिलाफ विपक्षी एकता स्थापित करने में सकारात्मक भूमिका निभाने को लेकर आशान्वित हैं।


दि93 दूसरीलीड तेजस्वी नीतीश का निर्णय ‘भाजपा के मुंह पर तमाचा’, पूरे देश में दिखेगा बिहार का दृश्य: तेजस्वी यादव नयी दिल्ली, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने का निर्णय ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुंह पर तमाचा’ है और बिहार में जो दृश्य दिखा है वो आने वाले दिनों में पूरे देश में दिखने वाला है।

दि59 दिल्ली यमुना दूसरीलीड जल दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार
नयी दिल्ली, ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


दि60 सिसोदिया मुफ्त सौगात केन्द्र सरकार नागरिकों के कल्याण के लिए काम करे, ''दोस्तवादी'' की राजनीति न करे:सिसोदिया
नयी दिल्ली, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह दावा करके लोगों को भयभीत करने की कोशिश की कि जनता के कल्याण पर सरकारी पैसा खर्च करने से भारत बर्बाद हो जायेगा।

दि88 दिल्ली दूसरी लीड कारतूस स्वतंत्रता दिवस से पहले 2,200 से अधिक कारतूस बरामद, छह गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस
नयी दिल्ली, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के नजदीक 2200 से अधिक कारतूस बरामद किए और इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रादे69 गुजरात कांग्रेस वादा गुजरात की सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे और बिजली मुफ्त देंगे : कांग्रेस
अहमदाबाद, कांग्रेस ने शुक्रवार को वादा किया कि अगर वह गुजरात की सत्ता में आती है तो किसानों के तीन लाख रुपये तक के कर्ज को माफ कर देगी और उन्हें रोजाना 10 घंटे मुफ्त बिजली देगी।


दि25 न्यायालय सुपरटेक उच्चतम न्यायालय ने नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर को गिराने के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने नोएडा की एमराल्ड परियोजना से जुड़े सुपरटेक के 40 मंजिला ट्विन टावर को ढहाने के लिए शुक्रवार को 28 अगस्त की तारीख तय की।

दि89 जीएसटी कांग्रेस कांग्रेस ने आवास के किराये पर जीएसटी लगने का दावा किया, सरकार ने खारिज किया
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि आवासीय संपत्ति के किराये पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है और कहा कि यही ‘असली काला जादू’ है।

प्रादे127 बंगाल रैली टीएमसी विपक्ष टीएमसी ने केंद्रीय एजेंसियों की जांच पर उठाए सवाल; विपक्षी दलों ने कहा-और गिरफ्तारियां होंगी
कोलकाता, पशु तस्करी के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैलियों और जवाबी रैलियों से शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई।

प्रादे123 मप्र बांध लीड रिसाव बढ़ा मप्र : कारम नदी पर बन रहे बांध के टूटने का खतरा, 18 गांवों को खाली कराया गया भोपाल/धार, मध्य प्रदेश के धार जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर कारम नदी पर बन रहे एक बांध से बृहस्पतिवार से जारी पानी का रिसाव शुक्रवार सुबह बढ़ने के साथ-साथ इस बांध के टूटने का खतरा पैदा हो गया है।

प्रादे126 महाराष्ट्र रणवीर फोटोशूट पुलिस मुंबई पुलिस नग्न फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह से करेगी पूछताछ
मुंबई, मुंबई पुलिस बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी नग्न तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में उनका बयान दर्ज करेगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वि11 अमेरिका भारत स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका की हडसन नदी पर खादी से बने तिरंगे का ‘फ्लाई-पास्ट’ आकर्षण का केंद्र होगा न्यूयॉर्क, अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रांत में भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में हडसन नदी के ऊपर खादी से बने 220 फीट लंबे तिरंगे का ‘फ्लाई-पास्ट’ और टाइम्स स्क्वायर पर एक विशाल बिलबोर्ड का प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा।

अर्थ66 लीड मुद्रास्फीति सब्जी, खाद्य तेल के दाम कम होने से जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 6.71 प्रतिशत रही
नयी दिल्ली, सब्जी, खाद्य तेल जैसे खाद्य उत्पादों के सस्ता होने से खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में नरम होकर 6.71 प्रतिशत पर आ गयी। हालांकि यह अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर की उच्च सीमा 6.0 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है।

खेल20 खेल कुश्ती राष्ट्रमंडल समीक्षा राष्ट्रमंडल खेलों में महिला पहलवानों के प्रदर्शन से खुश नहीं है डब्ल्यूएफआई, होगी समीक्षा
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय महासंघ हाल में समाप्त हुए राष्ट्रमंडल खेलों में चार भारतीय महिला पहलवानों के प्रदर्शन से खुश नहीं है कि वे ड्रा में कमजोर प्रतिद्वंद्वियों के बावजूद फायदा नहीं उठा सकीं और स्वर्ण पदक से चूक गयीं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News