भाजपा 2024 में तीन राज्यों में ही 40 लोकसभा सीट हार जायेगी: ललन सिंह

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 10:21 PM (IST)

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 में केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा तीन राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 की अपनी जीत के आंकड़े में से 40 लोकसभा सीट हार जाएगी।

सिंह ने कहा कि वह यादव से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मिले और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लालू जी से आशीर्वाद लिया कि हमें उन्हें (भाजपा को) 2024 के चुनाव में उखाड़ फेंकना है।’’
भाजपा ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 में 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार, जिसमें जद (यू) और राजद के अलावा कांग्रेस और वामपंथी शामिल हैं, सुचारू रूप से चलेगी और उनके बीच अच्छा समन्वय होगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News