शाम छह बजे के मुख्य समाचार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 06:27 PM (IST)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) भाषा की अलग अलग फाइलों से बुधवार शाम छह बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं-

प्रादे112 बिहार नीतीश नीतीश ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
पटना: नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी संभावनाओं के बारे में ‘‘चिंता’’ करने की जरूरत है।


दि41 सीजेआई नियुक्ति न्यायमूर्ति ललित 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को बुधवार को भारत का 49वां प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया। राष्ट्रपति ने उनके नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर किए।


अर्थ34 मोदी रिफाइनरी हम ‘शॉर्टकट’ पर नहीं चलते, समस्याओं का स्थायी समाधान करते हैं : मोदी
पानीपत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ‘शॉर्टकट’ पर चलने के बजाय समस्याओं का स्थायी समाधान करती है। मोदी ने बुधवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की पानीपत रिफाइनरी के पास स्थापित दूसरी पीढ़ी के एथनॉल संयंत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राष्ट्र को समर्पित करते हुए यह बात कही।

दि38 न्यायालय नुपुर शर्मा पैगंबर टिप्पणी विवाद: न्यायालय ने नुपुर शर्मा के खिलाफ सभी प्राथमिकी दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित की
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में दर्ज सभी प्राथमिकी को एक साथ जोड़ने और दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित करने का बुधवार को निर्देश दिया।


दि24 न्यायालय लीड भीमा कोरेगांव राव भीमा-कोरेगांव मामला: उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सकीय आधार पर राव को दी जमानत
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी पी. वरवर राव को चिकित्सकीय आधार पर बुधवार को जमानत दे दी।



दि10 प्रियंका वायरस लीड संक्रमित प्रियंका गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित, राहुल का राजस्थान दौरा निरस्त
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते अपना प्रस्तावित राजस्थान दौरा फिलहाल रद्द कर दिया है।



प्रादे92 बिहार गिरिराज नीतीश गिरिराज का लालू पर कटाक्ष : सांप आपके घर में घुस गया है पटना/नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की एक पुरानी टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘सांप आपके घर में घुस गया है।’’
प्रादे117 उप्र विधानपरिषद लीड नेता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बने नेता विधान परिषद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी दी गयी है ।


वि13 श्रीलंका प्रदर्शन श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शन खत्म
कोलंबो: श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट को लेकर सरकार विरोधी अभूतपूर्व प्रदर्शन 123 दिनों के बाद मंगलवार को औपचारिक रूप से खत्म हो गए। इन प्रदर्शनों के चलते राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को सत्ता गंवानी पड़ी थी।


खेल13 खेल आईसीसी रैंकिंग आईसीसी टी20 रैंकिंग : सूर्यकुमार दूसरे नंबर पर, अय्यर ऊपर बढ़े, बिश्नोई और कुलदीप को भी फायदा
दुबई: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 रैंकंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि हमवतन श्रेयस अय्यर दो पायदान के फायदे से 19वें स्थान पर पहुंच गये।


द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें:-

वि10 चीन अमेरिका तनाव व्यापार चीन-अमेरिका तनाव: दो ध्रुवों में कैसे बंट गई विश्व व्यापार व्यवस्था

लंदन/लॉस एंजिलिस, 10 अगस्त (द कन्वरसेशन) अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पेलोसी की यात्रा के जवाब में चीन ने तीन दिन तक ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास किया और आगे भी ऐसा करते रहने की घोषणा की। इसके अलावा उसने जलवायु परिवर्तन समेत कई मुद्दों पर अमेरिका के साथ जारी महत्वपूर्ण वार्ताओं से पीछे हटने का फैसला किया है।


वि9 संरा शांतिरक्षा मिशन चुनौतियां संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन : ये कैसे काम करते हैं और क्या चुनौतियां हैं
ब्रैडफोर्ड (ब्रिटेन), 10 अगस्त (द कन्वरसेशन) संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षा अभियानों का उद्देश्य संघर्ष प्रभावित देशों में सतत सुरक्षा और शांति स्थापित करना है लेकिन इसके लिए उन्हें जटिल अंतरराष्ट्रीय राजनीति, संसाधनों और अपने अभियान के प्रबंधन की चुनौतियों से भी जूझना पड़ता है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News