पांच साल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 657 कर्मियों ने आत्महत्या की : सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 04:42 PM (IST)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि पिछले पांच साल के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 657 कर्मियों ने आत्महत्या कर ली।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और सशस्त्र सीमा बल शामिल हैं।

राय ने बताया कि 2017 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 125 कर्मियों ने आत्महत्या कर ली जबकि 2018 में 97; 2019 में 133 और 2020 में 149 कर्मियों ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि 2021 में ऐसी 153 घटनाएं हुईं।

इन बलों के कर्मियों की संयुक्त संख्या करीब 10 लाख है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News