भारत और सऊदी अरब ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर दिल्ली में की वार्ता

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 09:23 PM (IST)

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) भारत और सऊदी अरब ने बुधवार को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए वार्ता की।
अधिकारियों ने कहा कि वार्ता का मुख्य उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग का विस्तार करना था।
अधिकारियों ने कहा कि वार्ता दिल्ली में हुई। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव दिनेश कुमार और सऊदी अरब के उप रक्षा और रणनीति संबंधी/सामरिक मामलों के मंत्री अहमद ए असीरी ने की।
यह रक्षा सहयोग पर भारत-सऊदी अरब संयुक्त समिति की पांचवीं बैठक थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News