दिल्ली हवाई अड्डे पर लाइबेरिया की महिला से 13.26 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 01:00 PM (IST)

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लाइबेरिया की एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 13.26 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की गयी है। सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

लाइबेरिया की इस महिला पर भारत में मादक पदार्थों की तस्करी करने में शामिल होने का आरोप है।

सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक लाइबेरिया की इस महिला को रविवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर रोका गया।

वक्तव्य के मुताबिक महिला की तलाशी के दौरान सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने एक बैग देखा जिसमें 11 कुर्ते थे, जिन पर बड़े-बड़े बटन लगे हुए थे।

कुर्तों में कुल 272 बटन लगे हुए थे। सभी बटनों को कुर्तों से अलग कर काटा गया और उनमें से कुल 947 ग्राम कोकीन बरामद की गयी।

आरोपी महिला के पास लाइबेरिया का पासपोर्ट था। उसके पास से कोकीन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News