प्रधानमंत्री मोदी ने अमरिंदर सिंह की सेहत की जानकारी ली

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 08:18 AM (IST)

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को फोन कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अमरिंदर की शनिवार को लंदन के एक अस्पताल में रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी हुई थी। वह सर्जरी के लिए हाल में लंदन पहुंचे थे।

अमरिंदर पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं, जिसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में पंजाब का हालिया विधानसभा चुनाव लड़ा था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News