शाम छह बजे के मुख्य समाचार

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 06:24 PM (IST)

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) शनिवार शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

वि10 ब्रिटेन राहुल सरकार भारतीय लोकतंत्र वैश्विक आबादी के लिए अच्छा : राहुल गांधी
लंदन : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र वैश्विक आबादी के लिए अच्छा है और हमारे ग्रह के केंद्रीय आधार के रूप में काम करता है। उन्होंने आगाह किया कि अगर भारतीय लोकतंत्र में दरार आती है तो इससे हमारे ग्रह के लिए समस्याएं खड़ी होंगी।


दि22 अधीर ट्वीट विवाद ट्वीट को लेकर घिरे अधीर, दुष्प्रचार करार दिया
नयी दिल्ली, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी उस कथित ट्वीट को लेकर शनिवार को विवाद में घिर गए जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए एक ऐसी पंक्ति का उल्लेख किया गया जिसे 1984 के सिख विरोधी दंगों से जोड़कर देखा जाता है।


दि7 राजीव पुण्यतिथि कांग्रेस सोनिया, राहुल और कई कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भी याद किया।


दि30 दिल्ली अदालत चौटाला दिल्ली की अदालत ने ओमप्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामलों में दोषी करार दिया
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को दोषी करार दिया।
दि28 विदेश मंत्रालय जयशंकर राहुल हां विदेश सेवा बदल गई है, इसे राष्ट्र हित की रक्षा करना कहते हैं : राहुल पर जयशंकर का निशाना
नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अज्ञात यूरोपीय नौकरशाहों के हवाले से भारतीय विदेश सेवा को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी के संबंध में शनिवार को उन पर तीखा हमला किया।

दि14 सीबीआई एनएसई एनएसई को-लोकेशन मामला : सीबीआई ने कई शहरों में तलाशी शुरू की
नयी दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एनएसई को-लोकेशन घोटाला मामले के सिलसिले में शनिवार को कई शहरों में 10 से अधिक स्थानों पर तलाशी शुरू की।


प्रादे88 बिहार लीड आंधी मौत शोक मोदी, शाह ने बिहार में आंधी के कारण 33 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
पटना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों बिहार में आंधी से 33 लोगों की मौत होने पर शोक जताया है।


प्रादे67 अरुणाचल शाह शांति असम-अरुणाचल सीमा विवाद के वर्ष 2023 से पहले सुलझने की उम्मीद: शाह
देवमाली (अरुणाचल प्रदेश), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद वर्ष 2023 से पहले सुलझने की उम्मीद है।

प्रादे60 कश्मीर सुरंग लीड बचाव अभियान जम्मू कश्मीर सुरंग ढही: तीन और मजदूरों के शव बरामद,छह अन्य की तलाश जारी बनिहाल/ जम्मू, जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहने के बाद शनिवार को मलबे से तीन और मजदूरों के शव बरामद किए गए ,जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है।
दि10 वायरस लीड मामले देश में कोविड-19 के 2,323 नए मामले सामने आए
नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,323 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,34,145 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,996 रह गई है।

वि23 अमेरिका द.कोरिया लीड सैन्य अभ्यास उत्तर कोरिया पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका, दक्षिण कोरिया विस्तारित सैन्य अभ्यास को तैयार
सियोल, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने शनिवार को मुलाकात के बाद कहा कि उत्तर कोरिया के साथ वास्तविक कूटनीति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, ऐसे में वे उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे को रोकने के लिए विस्तारित सैन्य अभ्यास पर विचार करेंगे।

अर्थ2 सीएनजी मूल्यवृद्धि सीएनजी के दाम दो रुपये प्रति किलो बढ़े, दो महीने में कुल 19.60 रुपये की वृद्धि
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सीएनजी की कीमतों में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके साथ ही पिछले दो महीने में सीएनजी के दामों में 13वीं बार वृद्धि की जा चुकी है।


खेल13 खेल तीरंदाजी कप लीड भारत तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय पुरूष कम्पाउंड टीम ने जीता लगातार स्वर्ण, भारद्वाज को रजत पदक
ग्वांग्जू (दक्षिण कोरिया), भारतीय पुरूष कम्पाउंड तीरंदाजी टीम ने शनिवार को फाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फ्रांस को दो अंक से पछाड़कर विश्व कप चरण में लगातार स्वर्ण पदक जीता।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि17 ऑस्ट्रेलिया मंकीपॉक्स ऑस्ट्रेलिया में मंकीपॉक्स : यह क्या है और हम कैसे प्रसार रोक सकते हैं?
सिडनी, यूरोप के कई देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी इसके दो मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों मामले यूरोप से लौटे दो पुरुषों में सामने आए हैं।


वि25 स्लीप एपनिया यदि नींद ठीक से पूरी नहीं हुई तो डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है : शोध
सिडनी, हमारे मस्तिष्क की सेहत में नींद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। तमाम साक्ष्य यह दर्शाते हैं कि यदि नींद ठीक से पूरी नहीं हुई तो डिमेंशिया (पागलपन) विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News