प्रधानमंत्री ने पुरातत्वविद् आर नागास्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 09:12 PM (IST)

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) जाने-माने पुरातत्वविद् आर. नागास्वामी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आने वाली पीढ़ियां तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान को कभी नहीं भूलेंगी।

पद्म भूषण से सम्मानित आर. नागास्वामी का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। नागास्वामी तमिलनाडु के पुरातत्व विभाग के पहले निदेशक थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आने वाली पीढ़ियां तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में थिरु आर. नागास्वामी के योगदान को कभी नहीं भूलेंगी। इतिहास, पुरालेख और पुरातत्व के प्रति उनका जुनून उल्लेखनीय था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News