बेजुबानों की आवाज बनो: पर्यावरण मंत्री ने वन अधिकारियों से कहा
punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 01:36 AM (IST)

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि वन अधिकारियों को बेजुबानों की आवाज बनना चाहिए और उन्हें देश के प्राकृतिक संसाधनों के मालिक नहीं, बल्कि संरक्षकों के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
मंत्री ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वन अधिकारियों को जंगलों और उसकी वनस्पतियों एवं जीवों की रक्षा एवं संरक्षण के प्रयासों में वनों में रहनेवाले स्थानीय समुदायों को भागीदार के रूप में अपनाना चाहिए और ‘‘सामंती दृष्टिकोण’’ के साथ काम करने से बचना चाहिए।
यादव ने कहा, ‘‘आईएफएस अधिकारियों को बेजुबानों की आवाज बनना होगा। और बेजुबान कौन है? वे हमारे वन्य जीव, पेड़, नदियां और जंगल हैं। आपको उनकी आवाज बनना होगा और उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए काम करना होगा।’’
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाक प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान में आतंकी संगठन टीटीपी के साथ वार्ता की : रिपोर्ट

थोक महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई जो मार्च में 14.55% थी

Festivals in May 2022: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

घर में लॉफिंग बुद्धा को रखने का क्या है सही तरीका, क्या है इसे रखने के फायदे, जानिए सब यहां