कपड़ा मंत्रालय ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत 30 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 10:30 PM (IST)

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) कपड़ा मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत विशिष्ट रेशों और ‘जियो टेक्सटाइल’ के क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये मूल्य की 20 रणनीतिक परियोजनाओं को स्वीकृति दी।

कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इनमें पांच परियोजनाएं स्वास्थ्य देखभाल, चार परियोजनाएं औद्योगिक एवं निवारक क्षेत्र, तीन-तीन परियोजनाएं ऊर्जा भंडार एवं कपड़ा अवशिष्ट पुनर्चक्रण और एक कृषि क्षेत्र की है। इनके अलावा चार परियोजनाएं जियो टेक्सटाइल के ढांचागत विकास से जुड़ी हैं।

गोयल ने वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में तकनीकी वस्त्रों में शोध एवं विकास की प्रगति के लिए उद्योग एवं अकादमिक संपर्क जरूरी है।
इस मौके पर गोयल ने कहा कि अकादमिक जगत, वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं के साथ सामंजस्य बनाना आज के वक्त की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च मूल्यवर्धित उत्पादों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News