दिल्ली के उपराज्यपाल व पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर काबू के उपायों की समीक्षा की

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 08:55 PM (IST)

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों की समय से जांच पूरी करने पर बल दिया।

बैजल ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर काबू के लिए उठाए गए कदमों की स्थिति की दिल्ली पुलिस के आयुक्त राकेश अस्थाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उपराज्यपाल ने ट्विटर पर कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए ‘सुरक्षित शहर’ परियोजना व नाजुक और निर्भीक जैसे आत्मरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों की सराहना करते हैं।

बैजल ने ट्वीट किया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों की समय पर जांच पूरी करने और दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर जोर दिया गया ताकि कानून का प्रभाव पैदा किया जा सके।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News