दिल्ली में पहली इलेक्ट्रिक बस को केजरीवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 07:56 PM (IST)

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम की पहली इलेक्ट्रिक बस को रवाना किया और कहा कि शहर में 300 ऐसी और बसें शीघ्र ही सार्वजनिक परिवहन से जुडेंगी।
इस उद्घाटन को राष्ट्रीय राजधानी में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की शुरुआत करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले सालों में 2000 इलेक्ट्रिक बसें सरकार द्वारा खरीदी जाएंगी।
उन्होंने यहां इंद्रपस्थ डिपो में इस कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि 2011 से दिल्ली परिवहन द्वारा एक भी नयी बस नहीं खरीदी गयी है।
उन्होंने कहा, ‘‘ अब हम एक क्रांति देखेंगे क्योंकि जब पुरानी बसें सेवा से हटायी जाएंगी तो नयी इलेक्ट्रिक बसें बेडे़ में शामिल की जाएंगी। पहली ई-बस आज सड़क पर भेजी जा रही है। अप्रैल तक हम दिल्ली की सड़कों 300 ऐसी और बसें दौड़ते हुए देखेंगे। ’’
उन्होंने कहा कि यह 2011 के बाद पहली बार है कि एक नयी बस डीटीसी के लिए खरीदी गयी है जिसके बारे में लोग कहा करते थे कि उसे उसकी बदकिस्मती पर छोड़ दिया गया है , लेकिन अब उसे उबारा गया है।
इस मौके पर आप संयोजक केजरीवाल ने , परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ हवन में भी हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-बस किसी फास्ट चार्जर पर डेढ घंटे में चार्ज की जा सकती है एवं वह एक बार चार्ज होने पर न्यूनतम 120 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है जिसके लिए डिपो में चार्जिंग स्टेशन लगाये जा रहे हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News