पंजाब में कोरोना वायरस से 22 और लोगों की मौत, संक्रमण के 6,883 नये मामले सामने आये
punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 12:34 AM (IST)

चंडीगढ़, 15 जनवरी (भाषा) पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से 22 और लोगों की मौत हो गयी, जबकि संक्रमण के 6,883 नये मामले सामने आये हैं। शनिवार को जारी एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।
बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में महामारी से 22 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़ कर 16,754 हो गयी है ।
इसमें कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 37,546 हो गयी है। शुक्रवार को यह संख्या 34,303 थी।
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण दर 19.46 फीसदी है।
इस बीच, चंडीगढ़ में संक्रमण के 1,795 नये मामले सामने आये, जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 76,270 हो गयी।
शहर में महामारी से मरने वालों की संख्या 1,086 पर स्थिर है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

ससंद ने सर्वसम्मति से ब्रिजेट ब्रिंक को यूक्रेन की नयी अमेरिकी राजदूत चुना

क्या आप भी थूक लगाकर गिनते हैं पैसे तो...

बाइडन क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए जापान जाएंगे, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

पाकिस्तान को अवैध रूप से कंप्यूटर के उपकरण निर्यात करने के मामले में शिकागो के एक उद्योगपति को जेल