देश में अब तक कोविड-रोधी टीके की 155.28 करोड़ से अधिक खुराक दी गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 09:51 AM (IST)

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) देश में बृहस्पतिवार को शाम सात बजे तक कोविड-रोधी टीकों की 66 लाख से अधिक खुराक दी गई। इसके साथ ही देश में अब तक टीकों की 155.28 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

अब तक 33,12,573 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और 60 वर्ष व उससे ज्यादा उम्र के लोगों को एहतियाती खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 15-18 आयुवर्ग के 2,96,94,734 लाभार्थियों को पहली खुराक दी जा चुकी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News