दिल्ली: मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने रोका तो व्यक्ति ने किया दुर्व्यवहार, चलाई गोली

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 12:46 AM (IST)

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) दिल्ली में 33 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और रिश्तेदार को मास्क नहीं लगाने के लिए जब दो पुलिसकर्मियों ने रोका, तब उन्होंने पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और पिस्तौल से पांच गोलियां चलाईं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कल्याण अधिकारी के तौर पर कार्यरत आदेश पेशे से वकील है और उसे पुलिस ने शनिवार देर रात कर्फ्यू के दौरान, सीमापुरी गोलचक्कर पर कार चलाते हुए देखा और रोकने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार इसके बाद आरोपी ने पुलिसकर्मियों से बहस की और अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से जमीन में पांच गोलियां दागी। पुलिस ने कहा कि आरोपी संभवत: शराब के नशे में था। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News