हरियाणा में कोविड-19 के 3,541 नये मामले, दो और मरीजों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 12:22 AM (IST)

चंडीगढ़, आठ जनवरी (भाषा) हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 3,541 नये मामले सामने आये जिनमें से 1,450 मामले अकेले गुरुग्राम जिले से हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन से मिली।
बुलेटिन में कहा गया है कि हिसार और फतेहाबाद जिलों से दो लोगों की मौत हुई है, जिससे राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,072 हो गई है। नये मामलों से हरियाणा में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,88,985 हो गई।
गुरुग्राम के अलावा, फरीदाबाद (480), सोनीपत (143), पंचकूला (415), अंबाला (181), करनाल (199), रोहतक (110) और हिसार (96) जिलों ने भी मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,937 है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 7,64,953 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि हरियाणा में ठीक होने की दर 96.95 प्रतिशत है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News