‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ के तहत अफगानिस्तान से 438 भारतीयों समेत 565 लोगों को निकाला गया: विदेश मंत्रालय

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 07:42 PM (IST)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) सरकार ने लोकसभा को शुक्रवार को सूचित किया कि भारत ने अफगानिस्तान में तालिबान के काबिज होने के बाद ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ के तहत वहां से 438 भारतीयों समेत कुल 565 लोगों को निकाला।

सरकार ने यह भी बताया कि कुछ भारतीय अब भी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं जिन्होंने विदेश मंत्रालय के विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ से संपर्क किया था और वहां से निकलना चाहते थे।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

क्या सरकार अफगानिस्तान से आंतरिक रूप से विस्थापित सभी भारतीय नागरिकों को निकालने में सफल रही है, इस प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ के तहत भारत सरकार ने अफगानिस्तान से 438 भारतीयों समेत कुल 565 लोगों को निकाला।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News