''''रेबेल्स अगेंस्ट द राज'''': रामचंद्र गुहा की अगली किताब जनवरी में आएगी

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 04:19 PM (IST)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा की अगले महीने जारी होने वाली किताब सात विदेशी विद्रोहियों की कहानी बताएगी, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। प्रकाशन गृह पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

पेंगुइन के ‘एलन’ इम्प्रिंट के तहत प्रकाशित होने वाली ‘रेबेल्स अगेंस्ट द राज: वेस्टर्न फाइटर्स फॉर इंडियाज फ्रीडम’’ वर्तमान में ‘ऑनलाइन प्री-ऑर्डर’ के लिए उपलब्ध है। इस किताब में सात विद्रोहियों की कहानी बयां की गई है, जो ‘‘आदर्शवाद और वास्तविक बलिदान से प्रेरित थे। सभी का गांधी से जुड़ाव था।’’
बहुप्रशंसित ‘‘इंडिया आफ्टर गांधी’’ और ‘‘गांधी बिफोर इंडिया’’ सहित कई किताबों के लेखक गुहा ने कहा कि अपनी नस्ल, धर्म और राष्ट्र के गद्दार, इन सात विद्रोहियों ने स्वतंत्रता से पहले और बाद में भारतीय जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें चार ब्रिटिश, दो अमेरिकी और एक आयरिश थे।’’
गुहा ने कहा, ‘‘यह किताब सात विशिष्ट विदेशियों के बारे में है जिन्होंने इस देश के लिए एकजुटता का प्रदर्शन किया। दुनिया भर में फैले अभिलेखागार में शोध के माध्यम से और पहले कभी नहीं देखे गए पारिवारिक पत्रों में उनकी यात्रा को जानना कठिन और बेहद फायदेमंद रहा। मुझे नहीं लगता कि इससे पहले किसी किताब को लिखने में इतना मजा आया।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News