ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण का आंकड़ा 10 करोड़ के पार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 08:18 PM (IST)

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण का आंकड़ा 10 करोड़ को पार कर गया है। ई-श्रम पोर्टल सरकार की असंगठित कार्यबल का राष्ट्रीय डाटाबेस बनाने की एक पहल है।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि 30 नवंबर को ई-श्रम पोर्टल पर 12.18 लाख पंजीकरण हुए। उत्तर प्रदेश (2.61 लाख), पश्चिम बंगाल (1.08 लाख) और बिहार (1.02) राज्यों में एक लाख से अधिक पंजीकरण हुए।
सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ब्योरा जुटाने के लिए ई-श्रम पोर्टल इस साल अगस्त में शुरू हुआ था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News