राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर इस साल साइबर धोखाधड़ी की 9,000 से अधिक शिकायतें मिलीं: चंद्रशेखर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 06:20 PM (IST)

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) सरकार ने बुधवार को लोकसभा को सूचित किया कि वित्त वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर साइबर धोखाधड़ी की 9,000 से अधिक शिकायतें मिलीं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 के दौरान कुल 11,713 और 9,002 शिकायतें प्राप्त हुईं।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस तरह का कोई डेटाबेस नहीं रखता। मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्यों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां साइबर अपराधियों के खिलाफ कानून के प्रावधानों के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई करती हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि सरकार नये समय के साइबर अपराधों के लिहाज से साइबर सुरक्षा के लिए अलग से कानून बनाने पर कोई विचार नहीं कर रही।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News