संजीव कौशल को हरियाणा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 10:31 PM (IST)

चंडीगढ़, 30 नवंबर (भाषा) हरियाणा सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कौशल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। कौशल, विजय वर्धन का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।
संजीव कौशल हरियाणा के 35वें मुख्य सचिव होंगे। वह 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने पूर्व में सामान्य प्रशासन, कार्मिक, प्रशिक्षण, संसदीय कार्य, सतर्कता और प्रशासनिक सुधार विभागों में काम किया है। इसके अलावा वह योजना समन्वय के सचिव प्रभारी रह चुके हैं।
कौशल जुलाई 2024 में सेवानिवृत्त होंगे। राज्य में भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में कौशल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रधान सचिव रह चुके हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News