अक्टूबर में निर्यात 43 प्रतिशत बढ़कर 35.65 अरब डॉलर, व्यापार घाटा भी बढ़ा

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 02:09 PM (IST)

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) देश का निर्यात अक्टूबर में 43 प्रतिशत बढ़कर 35.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में व्यापार घाटा भी बढ़कर 19.73 अरब डॉलर हो गया। निर्यात और आयात के अंतर को व्यापार घाटा कहा जाता है।
समीक्षाधीन महीने में आयात 62.51 प्रतिशत की उछाल के साथ 55.37 अरब डॉलर रहा।
अक्टूबर में पेट्रोलियम, कॉफी, इंजीनियरिंग सामान, सूती धागे, रत्न एवं आभूषण, रसायन, प्लास्टिक और समुद्री उत्पाद के निर्यात में बढ़ोतरी हुई।
चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह अप्रैल-अक्टूबर में देश का निर्यात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 55.13 प्रतिशत बढ़कर 233.54 अरब डॉलर रहा है। इस अवधि में आयात भी 78.16 प्रतिशत बढ़कर 331.39 अरब डॉलर पर पहुंच गया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News