आप पार्षद कांग्रेस में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Oct 28, 2021 - 02:04 AM (IST)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली नगर निगम के श्रीराम कालोनी वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद शाइस्ता ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई द्वारा जारी बयान के अनुसार, शाइस्ता अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

इस मौके पर कुमार ने आरोप लगाया, ‘‘अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आप सरकार में अपना विश्वास खो दिया है, खास तौर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में, क्योंकि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए उनके सभी वादे खोखले साबित हुए हैं।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News