यूनिटेक ने अशोक कुमार यादव को सीईओ नियुक्त किया

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 10:13 PM (IST)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) रियल्टी कंपनी यूनिटेक लिमिटेड ने अशोक कुमार यादव को कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यादव (65) हरियाणा कैडर के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।
यूनिटेक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अशोक कुमार यादव को यूनिटेक समूह का सीईओ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News