टेक महिंद्रा ने 789 करोड़ रुपये में लोडस्टोन का अधिग्रहण किया

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 08:20 PM (IST)

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा ने सोमवार को लोडस्टोन के अधिग्रहण की घोषणा की। यह नयी पीढ़ी की डिजिटल कंपनियों को इंजीनियरिंग गुणवत्ता की गारंटी प्रदान करने वाली कंपनी है। यह सौदा 10.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 789 करोड़ रुपये में हुआ है।

मुंबई की कंपनी ने कहा कि उसने 94 लाख डॉलर या करीब 97 करोड़ रुपये में डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू बाय बॉर्न लंदन लि. यूके का भी अधिग्रहण किया है। शेयर बाजारों को कंपनी ने यह जानकारी दी है।
टेक महिंद्रा ने कहा कि इन्फोस्टार एलएलसी (लोडस्टोन) के अधिग्रहण से उसकी डिजाइन, निर्माण और परीक्षण में एंड-टू-एंड डिजिटल उत्पाद इंजीनियरिंग क्षमता मजबूत होगी।
इस कंपनी का मुख्यालय प्लेजेंटन, कैलिफोर्निया में है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 300 से अधिक है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News