दिल्ली में सात साल की लड़की से बलात्कार, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 12:18 AM (IST)

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (भाषा) मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में सात साल की एक लड़की से एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार को तब हुई जब वह लड़की अपने घर के समीप एक स्थान पर जा रही थी जहां भोजन मुफ्त बंट रह था।
पुलिस के मुताबिक ऐसा संदेह है कि आरोपी ने उस लड़की को लालच दिया एवं उसके साथ बलात्कार किया। लड़की की स्थिति स्थिर है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि भारतीय दंड संहिता एवं पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

इस बीच दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उसे इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘ केवल सख्त उपायों से ही लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं रूक सकती हैं। मैं दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करती हूं।..’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News