आईआईटी-दिल्ली में ऊर्जा आभियांत्रिकी में बीटेक पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 19, 2021 - 06:31 PM (IST)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के ऊर्जा विज्ञान और आभियांत्रिकी विभाग ने ऊर्जा आभियांत्रिकी में बीटेक पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह घोषणा की।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जी) एडवांस्ड 2021 में उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थी कार्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। यह पाठ्यक्रम 2021-22 सत्र से शुरू होगा जिसमें 40 सीट होंगी।

आईआईटी, दिल्ली में ऊर्जा विज्ञान और आभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख के ए सुब्रमण्यमन ने कहा, ‘‘ऊर्जा और पर्यावरण संबंधी अनेक चुनौतियों पर आवश्यक दूरदर्शिता के साथ समग्र तरीके से ध्यान देने की क्षमता के साथ मानव संसाधन विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News