पंजाब : जालंधर में पुलिस निरीक्षक की कार की चपेट में आने से एक लड़की की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 19, 2021 - 09:21 AM (IST)

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के जालंधर जिले के एक गांव में सोमवार को पुलिस निरीक्षक की कार द्वारा कथित रूप से कुचले जाने के बाद एक लड़की की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह घटना जालंधर-फगवाड़ा राजमार्ग पर धनोवली गांव की है। दोनों लड़कियां राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़ी थीं कि तभी पुलिस निरीक्षक अमृत पाल सिंह की कार ने उनको कुचल दिया, जिससे एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मृत लड़की की पहचान नवजोत कौर के रूप में हुई है जोकि एक स्थानीय कार शोरूम में काम करती थी।

जालंधर में पंजाब सशस्त्र पुलिस मुख्यालय में तैनात आरोपी अमृत पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के अलावा राजमार्ग पर यातायात बाधित कर दिया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News