मरम्मत के लिए गंग नगर के बंद होने से दिल्ली में जलापूर्ति बाधित नहीं होगी:दिल्ली जल बोर्ड

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 03:22 PM (IST)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने शनिवार को कहा कि पांच नवंबर तक गंग नहर को मरम्मत कार्य के लिए बंद किए जाने के चलते राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति बाधित नहीं होगी।

गंग नहर के जरिये गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति होती है। गंग नहर को मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को बंद किया गया।

जल बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि भूजल के अलावा दिल्ली बड़े स्तर पर यमुना नदी और आंशिक तौर पर गंग नहर के पानी पर निर्भर रहती है। डीजेबी रोजाना करीब 900-950 एमजीडी पानी की आपूर्ति करता है।
दिल्ली जल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में गंग नहर से बेहद कम पानी आता है इसलिए इस स्थिति से घबराने जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि इस कमी को यमुना नदी की आपूर्ति से संतुलित किया जा सकता है।

नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बोर्ड के अधिकारी ने कहा, '''' गंग नहर के बंद होने से शहर में जलापूर्ति की कोई किल्लत नहीं होगी। हमारे पास यमुना में पर्याप्त पानी है और गंग नहर की कमी को इसके जरिए पूरा कर लिया जाएगा। परेशान होने की कोई बात नहीं है।''''


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News