दिल्ली : पुलिस ने अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ कर आठ लोगों को हिरासत में लिया

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 12:50 AM (IST)

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के विजय विहार इलाके में अवैध रूप से चलाये जा रहे एक हुक्का बार का भंडाफोड़ कर उसके दो मालिकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक हुक्का बार के मालिकों की पहचान हरदीप सिंह ठाकुर (24) और गौतम जुनेजा (20) के रूप में की गयी है। दोनों ही विजय विहार के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान कशिश अरोड़ा (28), नवीन कुमार (26), रूपेश (26), ऋषभ गांधी (26), वैभव जैतक (23) और संजय (25) के रूप में की गयी है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News