बीरजीत सिन्हा त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किये गये

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 10:20 AM (IST)

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) बीरजीत सिन्हा को शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की त्रिपुरा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया।
पार्टी के एक बयान के मुताबिक कांग्रेस ने त्रिपुरा इकाई के लिए पांच कार्यकारी प्रमुख भी नियुक्त किये हैं, जिनमें मोहम्मद बिलाल मिया, माणिक देब, सुशांतो चक्रवर्ती, पुरनीता चकमा और प्रदीप वर्धन शामिल हैं।
बयान में कहा गया है, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने बीरजीत सिन्हा को त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति का प्रमुख तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान प्रदेश प्रमुख पी. कांति विश्वास के योगदान की सराहना करती है।’’
सोनिया ने 10 उपाध्यक्षों, 18 महासचिवों और 29 सचिवों के साथ प्रदेश कांग्रेस समिति के गठन को भी मंजूरी दी।
पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन, पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रमुख गोपाल रॉय और महारानी बीभू कुमारी देवी सहित कई पूर्व विधायकों त्रिपुरा की कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News