प्रियंका ने आलू का उत्पादन करने वाले किसानों की परेशानी को लेकर उप्र सरकार पर निशाना साधा

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 10:39 AM (IST)

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में आलू की खरीद की कीमतों में कथित तौर पर गिरावट से किसानों के परेशान होने को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि विज्ञापनों में किसानों की आय दुगुनी करने का झूठ बोला जा रहा है।

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘अन्य किसानों की तरह उप्र के आलू किसान भी परेशान हैं। मेहनत से उगाया गया आलू उन्हें कौड़ियों के भाव बेचना पड़ रहा है।’’
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, ‘‘भाजपा सरकार मंचों पर व विज्ञापनों में किसानों की आय दुगनी करने जैसी झूठी बातें करती है, लेकिन आय दुगनी तो दूर; किसान फसल की लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं।’’
प्रियंका ने जिस खबर का हवाला दिया, उसमें कहा गया है कि आलू की उचित कीमत नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News