परगट सिंह कांग्रेस की पंजाब इकाई के महासचिव बने, गुलजार इंदर चहल कोषाध्यक्ष नियुक्त

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 10:19 AM (IST)

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री रहने के दौरान कुछ महीने पहले उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वाले विधायक परगट सिंह को अपनी प्रदेश इकाई का महासचिव नियुक्त किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने परगट सिंह और योगेंदर पाल धींगरा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्ति करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

इनके साथ ही, गुलजार इंदर चहल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News