दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 12:30 PM (IST)

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री का इजा़फा देखा गया और यह 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सोमवार को 26.5 डिग्री सेल्सियस था जबकि अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में बाद में दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलने का अनुमान जताया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News