कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 01:00 AM (IST)

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने रविवार को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के लिए तीन उपाध्यक्षों सहित अतिरिक्त पदाधिकारियों की एक सूची जारी की।

कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि दिनेश कुमार सिंह को महासचिव संगठन नियुक्त किया है।

पार्टी ने साथ ही प्रदेश इकाई में 11 अतिरिक्त महासचिव और 28 सचिव भी नियुक्त किये हैं।

गत मार्च माह में भी कांग्रेस ने प्रदेश इकाई के लिए 69 नये पदाधिकारियों की एक सूची जारी की थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News