दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 11:20 AM (IST)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) दिल्ली में शनिवार की सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहने का भी अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News