पूर्व सैन्य अधिकारी डीवीएस राणा कांग्रेस में शामिल हुए

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 10:29 AM (IST)

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) सेना के पूर्व अधिकारी मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डीवीएस राणा बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवनकुमार बंसल और पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में राणा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राणा का संबंध हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र से है।
इस मौके पर राजीव शुक्ला ने कहा कि राणा के शामिल होने से जनता में अच्छा संदेश जाएगा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी।

राणा ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में देश ने विभिन्न मोर्चों पर बहुत प्रगति हासिल की और इसकी विचारधारा से प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हुए।

वह हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News