अरविंद केजरीवाल फिर से आप के राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 01:44 PM (IST)

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित किया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पार्टी नेताओं- पंकज गुप्ता और एन डी गुप्ता को सचिव और पार्टी कोषाध्यक्ष चुना गया है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को केजरीवाल समेत 34 सदस्यीय नयी कार्यकारिणी निकाय का चुनाव किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News