दिल्ली में धोखाधड़ी के कई मामलों में वांछित डॉक्टर चार साल बाद गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 12:13 AM (IST)

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर से धोखाधड़ी के कई मामलों में वांछित एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान खानपुर के देवली रोड निवासी मोहम्मद साबिर खान (58) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ सात मामले दर्ज किए गए हैं और वह पिछले चार साल से उत्तम नगर के मोहन गार्डन में छिपा था।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा, ‘''मोहन गार्डन में एक घर पर छापेमारी के बाद खान को गिरफ्तार किया गया।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News