मरम्मत कार्य के चलते यात्री राजनगर फ्लाईओवर के उपयोग से बचेंः दिल्ली यातायात पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Sep 02, 2021 - 07:49 PM (IST)

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को यात्रियों को दक्षिण दिल्ली में रिंग रोड पर राजनगर फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है क्योंकि इस पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

राजनगर फ्लाईओवर रिंग रोड पर सफदरजंग एन्क्लेव और सरोजिनी नगर जैसे इलाकों को जोड़ता है। यातायात पुलिस ने फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण किए गए मार्ग परिवर्तन को लेकर एक परामर्श जारी किया, जिसमें यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग लेने के लिए कहा गया।
यातायात पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि रिंग रोड (एम्स से धौला कुआं तक कैरिजवे) पर राजनगर फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम बृहस्पतिवार को शुरू हुआ जोकि अगले 20 दिनों तक जारी रहेगा। इसके परिणामस्वरूप फ्लाईओवर के आधे कैरिजवे पर ही वाहन गुजर सकेंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News