कांग्रेस ने महाराष्ट्र इकाई के लिए 65 महासचिवों समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 10:38 PM (IST)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने अपनी महाराष्ट्र इकाई के लिए बृहस्पतिवार को 65 महासचिवों और 18 उपाध्यक्षों समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 65 महासचिव, 18 उपाध्यक्ष और 104 सचिव नियुक्त किये गए हैं।

उपाध्यक्षों में पूर्व राज्यसभा सदस्य राजीव सातव की पत्नी प्रदन्या सातव भी हैं। राजीव सातव का कोरोना संक्रमण के कारण कुछ महीने पहले निधन हो गया था।

महासचिवों में पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र धीरज देशमुख भी शामिल हैं। वह वर्तमान विधायक हैं। अमरजीत सिंह मनहार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कई प्रवक्ताओं और अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। नाना पटोले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News