दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 10:29 AM (IST)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) दिल्लीवासियों को शुक्रवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने शाम तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 81 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही शाम या रात तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News