दिल्ली: राजनगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते से जाने को कहा गया
punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 05:33 PM (IST)
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने रिंग रोड पर राजनगर फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण यातायात डाइवर्जन को लेकर मंगलवार को एक परामर्श जारी किया और यात्रियों से वैकल्पिक रास्ते से जाने को कहा।
परामर्श के अनुसार, फ्लाईओवर (धौला कुआं से एम्स तक) के विस्तारित जॉइंट पर चल रहा मरम्मत कार्य मंगलवार को शुरू हुआ और अगले 20 दिन तक चलेगा। पुलिस ने कहा, “फ्लाईओवर के केवल आधे मार्ग पर यातायात चलेगा और बाकी आधे मार्ग पर काम होगा। फ्लाईओवर के नीचे सामान्य तौर पर यातायात चलेगा।”
परामर्श में कहा गया कि मरम्मत कार्य के दौरान, यातायात प्रभावित होगा और रिंग रोड के इस क्षेत्र में अधिक रहेगा। यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते से जाने की सलाह दी जाती है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।