जोशी का राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण न्यास के स्वायत्त निकाय रूप में पुनर्गठन का आह्वान

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 08:52 PM (IST)

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को अपने मंत्रालय के अधिकारियों से राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण न्यास (एनएमईटी) के एक स्वायत्त निकाय के रूप में पुनर्गठन में और तेजी लाने को कहा।
उन्होंने न्यास की तीसरी शासी निकाय की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
जोशी ने कहा कि भारत जैसे संसाधन संपन्न देश में खनिज खोज को और बढ़ावा देने के लिए सभी कोशिशें की जानी चाहिए ताकि आयात में कमी की जा सके।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ज्यादा कंपनियों को आकर्षित करने के लिए खनिज अन्वेषण के क्षेत्र में कड़ी शर्तें अगर हैं, तो उन्हें हटाने की जरूरत है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News