जीनोम अनुक्रमण में डेल्टा प्लस स्वरूप के 70 मामले पाए गए: मंत्री

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 03:58 PM (IST)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 28 प्रयोगशालाओं के समूह ‘इंसाकोग’ द्वारा किए गए जीनोम अनुक्रमण में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप वाले 70 मामलों का पता चला है।

उन्होंने लोकसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

सिंह ने कहा कि अब तक सार्स-सीओवी-2 के 58,240 नमूनों का जीनोम अनुकमण (सीक्वेंसिंग) किया गया है और इनमें से 46,124 का विश्लेषण किया गया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर नमूनों में कोविड के डेल्टा स्वरूप की पुष्टि हुई।

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के पीछे डेल्टा स्वरूप ही था। इस लहर से लाखों लोग संक्रमित हुए और हजारों लोगों की जान चली गई।

मंत्री के अनुसार, 70 मामले डेल्टा प्लस स्वरूप वाले पाए। इसके अलावा, 4,172 मामले अल्फा, 217 मामले बीटा और एक मामला गामा स्वरूप का पाया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News