भारत को अब तक 26 राफेल विमान मिले: सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 28, 2021 - 08:05 PM (IST)

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को कहा कि भारत को दसॉं एविएशन से अब तक 26 राफेल विमान मिल चुके हैं।

राफेल सौदे के तहत भारत को कुल 36 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति होनी है।

भट्ट ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘36 राफेल विमान की आपूर्ति प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है। आज की तारीख तक 26 विमान मिल चुके हैं।’’
पहला राफेल विमान पिछले साल 29 जुलाई को देश में आया था। इससे चार साल पहले 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए 59,000 करोड़ रुपये के सौदे पर भारत और फ्रांस की सरकारों ने हस्ताक्षर किये थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News